सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 14, 2026 11:58 am

झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने विधान सभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट।

शिमला:  आज दिनाँक 27 अक्तूबर, 2025 अपराह्न 3:30 बजे झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश  जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से विधान सभा सचिवालय पहुँचकर उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश की  धर्मपत्नी अमनदीप चौहान भी उनके साथ थी। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से सम्बन्ध रखने वाले झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पिछले 4 दिनों से हिमाचल प्रदेश के प्रवास पर हैं। मुलाकात के दौरान दोनों ने विधानपालिका तथा न्यायपालिका की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भूमिका पर गहन विचार विमर्श किया।विधान सभा अध्यक्ष के साथ संवाद के दौरान जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि झारखण्ड उच्च न्यायालय का नया न्यायिक परिसर एशिया का सबसे बड़ा तथा आधुनिक न्यायिक परिसर है जिसका निर्माण लगभग 167 एकड़ भूमि पर हुआ है। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने भी झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हे अपनी शुभकामनाएँ दी।