सबकी खबर , पैनी नज़र

May 9, 2026 1:46 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 9, 2026 1:46 am

मुख्यमंत्री ने भावनात्मक एकता व सद्भावना की शपथ दिलाई

शिमला 18 अगस्त, 2023: सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य पर आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय शिमला के अधिकारियों और कर्मचारियों को भावनात्मक एकता व सद्भावना की शपथ दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म दिवस इस वर्ष भी 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक केवल सिंह पठानिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार, मीडिया, नरेश चौहान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के ओ एस डी रितेश कपरेट, प्रधान सचिव भरत खेड़ा और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।