सबकी खबर , पैनी नज़र

June 22, 2026 10:28 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 22, 2026 10:28 pm

मुख्यमंत्री ने लांस दफेदार बलदेव चन्द की शहादत पर शोक व्यक्त किया

शिमला 20 सितम्बर, 2025,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लांस दफेदार बलदेव चन्द की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। बदलेव चन्द 4 राष्ट्रीय राइफल्स (बिहार) के जवान थे और जम्मू-कश्मीर में आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए। वह जिला बिलासपुर की झंडूता तहसील के गंगलोह गांव से संबंध रखते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बलदेव चन्द ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। उनके इस सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।