सबकी खबर , पैनी नज़र

September 25, 2026 3:37 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 25, 2026 3:37 am

मुख्यमंत्री ने चंबा जिले में हुई जन हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

शिमला 28 अगस्त, 2025,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लगातार बारिश के कारण पिछले 72 घंटों के दौरान चंबा जिले में हुई जन हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
श्री सुक्खू ने चंबा जिला प्रशासन को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को भूस्खलन, अचानक बाढ़ आदि के कारण और अधिक परेशानी नहीं उठानी पड़े। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति योजनाओं की तत्काल मरम्मत के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखी जाए ताकि लोगों को इन वस्तुओं की कमी का सामना न करना पड़े।