सबकी खबर , पैनी नज़र

August 19, 2026 11:22 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 19, 2026 11:22 pm

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला 21 मई, 2026,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को खोया है।
राजीव गांधी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान देश में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के युग का सूत्रपात किया। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं और स्थानीय निकायों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण भी प्रदान किया।
इस अवसर पर शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र श्याम, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।