सबकी खबर , पैनी नज़र

October 4, 2026 10:14 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 4, 2026 10:14 am

मुख्यमंत्री ने हि.प्र.सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के कैलेंडर का विमोचन किया

शिमला 30 दिसम्बर, 2023: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के वर्ष 2024 के कैलेंडर का विमोचन किया। संगठन ने पहली बार कैलेंडर जारी किया है।
संगठन के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू को सम्मानित भी किया।
मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा, ओएसडी गोपाल शर्मा, संगठन के महासचिव कमल कृष्ण शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान रमन शर्मा, उप प्रधान महेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष रामपाल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य पुष्पलता, जगमेश सिंह कंवर, सुभाष भारद्वाज, अनिल धांटा तथा विनोद कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।