शिमला हिमदेव न्यूज़ 06 मई, 2023: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ने वाले नायक अरविंद कुमार और पैराट्रूपर प्रमोद नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया। अरविंद कुमार कांगड़ा जिले के मारुंह गांव के रहने वाले थे, जबकि प्रमोद नेगी सिरमौर जिले के शिलाई के रहने वाले थे।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृभूमि के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान, नि:स्वार्थ योगदान को लोग हमेशा याद रखेंगे और उनके परिवारों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Post Views: 50








