सबकी खबर , पैनी नज़र

October 27, 2026 9:43 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 27, 2026 9:43 am

मुख्यमंत्री ने जोगिंद्रा बैंक की आईएमपीएस सुविधा का शुभारंभ किया

शिमला हिमदेव न्यूज़ 28 सितम्बर, 2022 मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां जोगिंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड की आईएमपीएस सुविधा का शुभारंभ किया। यह सुविधा उपभोक्ताओं को एक क्लिक पर पैसे के ऑनलाइन हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करेगी।
इस अवसर पर बैंक प्रबन्धन ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए बैंक की ओर से 10 लाख रुपये का चैक भी भेंट किया। बैंक प्रबंधन द्वारा आईएमपीएस सुविधा के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये की राशि भी हस्तांतरित की गई।
सहकारिता एवं शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, जोगिंद्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भरतिया, प्रबंध निदेशक एल.आर. वर्मा और बैंक के गैर सरकारी सदस्यों सहित अन्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।