सबकी खबर , पैनी नज़र

May 10, 2026 10:01 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 10, 2026 10:01 am

सीएम सुक्खू ने किया आईजीएमसी की नई ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 मार्च, 2023: सीएम सुक्खू ने किया आईजीएमसी की नई ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन, बोले मेडिकल में लाए जाएंगे रिफॉर्म्स, 10 साल में बदलेगी हिमाचल की तस्वीर हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी की ओपीडी 13 मंजिला नए भवन में शिफ्ट हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नए ओपीडी भवन का उद्घाटन किया साथ ही ट्रामा सेंटर को भी जनता को समर्पित किया। नए भवन में ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर आने के बाद प्रदेश की जनता को भीड़भाड़ से निजात मिलेगी। ओपीडी व ट्रॉमा सेंटर लगभग 136 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ है। 104 करोड़ ओपीडी व 32 करोड़ ट्रामा सेंटर पर खर्च हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम कर रही है। जल्द ही आईएमसी में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत की जाएगी साथ ही नए उपकरण लगाए जाएंगे ताकि दूरदराज से आने वाले मरीजों को समस्याओं का सामना ना करना पड़े। सत्ता परिवर्तन के साथ ही मेडिकल रिफॉर्म्स में भी सरकार बदलाव ला रही है। आने वाले बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी नए बदलाव किए जाएंगे ताकि जनता को बेहतर स्वास्थ्य मिल सकें। उन्होंने कहा कि वह सता में सता के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। कई ऐसी व्यवस्थाएं है जिन्हे बदलने की जरूरत है।