सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 15, 2026 1:13 am

Cocaine was brought hidden in the eye lens, 4 different drugs recovered from Aryan Khan | Mumbai Drugs Case: आइलेंस में छिपाकर लाई गई थी कोकिन, आर्यन खान के पास बरामद हुआ नशे का ये सामान

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को मुंबई में चल रही एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी (Rave Party) पर रेड की थी, जिसके बाद 8 लोगों के हिरासत में लिया गया था. रविवार दोपहर तक इनमें से 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें शाहरुख खान का बेटा आर्यन भी शामिल है. इस बीच एनसीबी के टॉप सूत्रों ने खुलासा किया है कि पार्टी में एक आरोपी किसी की पकड़ में आने से बचने के लिए आईलेंस के कवर में कोकीन (Cocaine) छिपाकर लाया था.

15 दिन से चल रही थी रेड की तैयारी

एनसीबी के टॉप सूत्रों से पता चला है कि मुंबई में होने वाली रेव पार्टी पर खबर विभाग को पहले ही लग गई थी. पिछले 15 दिनों से एनसीबी की टीम इस ऑपरेशन की तैयारी कर रही थी. शनिवार सुबह 20 से 22 अधिकारियों की टीम सर्च वारंट लेकर एनसीबी ऑफिस से निकली. सभी अधिकारी सादे कपड़ों में थे, इसलिए बिना किसी परेशानी और शक के वो पार्टी में शामिल हो गए. लेकिन पार्टी शुरू होने से ठीक पहले एनसीबी ने जांच शुरू कर दी. अधिकारी सभी को कमरे में ले गए और वहां उनकी अच्छे से तलाशी ली गई. इस दौरान 8 लोगों के पास से नशीले पदार्थ बरामद हुए, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया.

आर्यन खान के पास से बरामद हुई ये चीजें

इन 8 लोगों में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है. एनसीबी ने पहले इन सभी से पूछताछ की और फिर रविवार दोपहर आर्यन समेत 3 आरोपियों को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन, बिक्री और खरीद में शामिल होने के आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के अनुसार, आर्यन के पास से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस और एमडीएमए की 22 गोलियां के अलावा 1.33 लाख रुपये नकद मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. शाम 6:30 बजे सभी आरोपियों को मुंबई की हॉलीडे कोर्ट में पेश किया जाएगा. इससे पहले एनसीबी ने गिरफ्तार आरोपियों का जेजे हॉस्पिटल में मेडिकल कराया था.

जांच में मिला दिल्ली कनेक्शन: NCB डीजी

इससे कुछ समय पहले Zee News से खास बातचीत में एनसीबी के डीजी एसएन प्रधान (SN Pradhan) ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया, ‘आमतौर पर इस तरह के केस में छानबीन के साथ-साथ इसका दायरा बढ़ता जाता है, और मुझे ऐसा लगता है कि इस केस में भी ऐसा ही होगा. आगे छानबीन में उम्मीद है कि हम लोग इसकी तह तक पहुचेंगे.’ हालांकि जब ज़ी न्यूज संवाददाता ने किसी सेलिब्रेटी के रिलेटिव को लेकर सवाल पूछा तो डीजी ने ज्यूडिशियल सिस्टम का हवाला देकर इसे टाल दिया. लेकिन इस बात का खुलासा किया कि इसमें बॉलीवुड समेत दिल्ली के भी कनेक्शन मिले हैं और अब इसकी तहकीकात की जा रही है.

LIVE TV

Source link