सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 22, 2026 12:27 pm

मंडी में ठंड और कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें:2 महीनें से नहीं हुई बारिश, किसान बागवान परेशान; न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज

मंडी (हिमदेव न्यूज़) 13 जनवरी, 2023: हिमाचल के किसान बागवान 2 महीनों से बारिश का इंतजार कर रहे हैं, मगर इंद्र देव हैं कि बरसने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पूरा दिसंबर बीत गया मगर न तो खेत बागीचों में बारिश की बूंदे ही टपकी और न बर्फ के फाहे ही गिरे। गंदम की फसल सूखे के चलते पीली पड़ने लगी है और यदि स्थिति कुछ दिन और रही तो गंदम की फसल के साथ सेब व अन्य फलों को भी बड़ा नुकसान होगा।
2 महीनों से बारिश न होने और बर्फबारी न गिरने से खेत व बाग बागीचे सूखे व सूने हो गए हैं। इन दिनों सेब के पौधों को बर्फ की चिल्लिंग की जरूरत होती है और दिसंबर में पड़ने वाली बर्फ व बारिश लंबे समय तक खेतों व बागीचों में रहती है। अब दिसंबर लगभग पूरा ही खाली निकल गया। कभी कभार मौसम बिगड़ने से यदि बर्फ के फाहे गिरे भी हैं, तो केवल उंची चोटियों तक सीमित रहे हैं। जबकि इस महीने में बारिश व बर्फ बेहद जरूरी होती है। ऐसे में किसान बागवान बेहद मायूस हैं। वहीं लोग सैर भी नही कर पा रहे हैं।सुबह-शाम का कोहरा व कड़ाके की ठंड पिछले कुछ दिनो में साफ मौसम में किसी तरह कुछ घंटे धूप में लोग अपने को कुछ सहज कर लेते हैं मगर सुबह शाम का कोहरा व कड़ाके की ठंड ने जीना मुश्किल कर दिया है। खासकर गरीबों व प्रवासियों जिनके पास पूरे इंतजाम सिर ढकने या अपने को ठंड से बचाने के नहीं है उनका जीवन पर संकट हो गया है। मंडी में न्यूनतम तापमान पहुंचा -2 डिग्री सुबह के समय मंडी जिला में तापमान -2 तक पहुंच रहा है और सुबह 5 बजे से 11 बजे तक लोग कोहरे की चपेट में आते हैं । वही मौसम विभाग के अनुसार सुखी और खुश्क ठंड का यह दौर अगले 2 दिन देखा जा सकता है जिसके बाद जिला में बारिश होने की संभावना हैं।