शिमला 14 अगस्त, 2026, स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने कानून के तहत पात्र दोषसिद्ध कैदियों को उनकी सजा में छूट प्रदान की है।
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की विभिन्न जेलों में कुल 1,025 दोषसिद्ध कैदी हैं। इनमें से 433 कैदी सजा में छूट का लाभ पाने के लिए पात्र पाए गए हैं। पात्र कैदियों की सजा में नियमानुसार रियायत की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि सजा में दी गई इस छूट के कारण तीन कैदियों की जेल से रिहाई स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर होगी।
राज्य सरकार ने यह छूट लागू कानून और निर्धारित नियमों के अनुसार प्रदान की है।
Post Views: 1






