सबकी खबर , पैनी नज़र

May 26, 2026 12:13 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 26, 2026 12:13 am

कांग्रेस के नेता एवं जिला सिरमौर के महामंत्री हरप्रीत सिंह रतन जोकि विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब से नाता रखते है ने भाजपा कि सदस्यता ग्रहण की।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 नवंबर, 2022 कांग्रेस के नेता एवं जिला सिरमौर के महामंत्री हरप्रीत सिंह रतन जोकि विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब से नाता रखते है ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दिल्ली स्थिति निवास पर भाजपा कि सदस्यता ग्रहण की। हरप्रीत सिंह रतन लंबे समय से कांग्रेस अल्पसंखयक मोर्चा के उप-प्रधान भी रह चुके है। हरप्रीत सिंह रतन ने कहा कि कई बार आग्रह करने के बाद भी कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और उनकी भावनाओं को कांग्रेस पार्टी ने अनदेखी कर दिया जाता है। इस अनदेखी के कारण में अहात हुँ। जिसके कारण मैंने आज कांग्रेस पार्टी के सभी पदों एवं प्राथमिक सदस्यता को त्याग दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कि सुनितियों, कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ता आधारित दल भारतीय जनता पार्टी से प्रभावित होकर मैंने आज भाजपा कि सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज उनका भारतीय जनता पार्टी परिवार में उनका स्वागत किया।