सबकी खबर , पैनी नज़र

May 3, 2026 11:18 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 3, 2026 11:18 am

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा शनिवार को शिमला पहुंच गईं हैं।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 29 अक्तूबर, 2022: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा शनिवार को शिमला पहुंच गईं हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव सुबह करीब 11 बजे के आसपास शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने आवास पहुंचीं।छराबड़ा आने से पूर्व उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने प्रियंका वाड्रा के भवन के आसपास पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया था। बता दें कि प्रदेश में 12 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसे देखते हुए प्रियंका वाड्रा ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आने वाले दिनों में उनकी चुनावी जनसभाएं होंगी। 30 अक्तूबर के बाद प्रदेश में सभी चुनाव पार्टियां अपने-अपने स्टार प्रचारकों को लेकर मैदान में उतरने वाली हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी दमखम के साथ मोर्चा संभाल रही है, वहीं प्रदेश कांग्रेस का भी उनके शिमला आने से मनोबल बढ़ेगा।