शिमला हिमदेव न्यूज़ 26 अक्तूबर, 2022: कॉंग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथा को बताया जनसेवक व नेक दिल इंसान प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने अपना आगाज तेज कर दिया है। आज दिनांक 26 अक्टूबर 2022 को अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक सुनीता चंदेल ने जिला शिमला की सबसे हॉट सीट कहे जाने वाले विधानसभा क्षेत्र शिमला शहरी 63 के संजौली व अनाडेल क्षेत्र में कांग्रेस कार्यालय का शुभारंभ कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि शिमला शहर में कांग्रेस एकजुटता के साथ शिमला जिला की सभी विधानसभा सीटों को जीतने के साथ ही पूर्ण बहुमत के साथ विधानसभा चुनावों में जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन काल में उनके मंत्री तथा विधायक केवल अपनी जेब भरते रहे। भाजपा शासन के गत 5 वर्षों में प्रदेश में केवल बेरोजगारी, महंगाई, किसानों- बागवानों की समस्याओं सहित केवल घोटाले और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले ही सामने आए हैं जिसका जवाब देने के लिए प्रदेश की जनता तैयार है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर 63 से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश जनारथ एक नेता नही जनसेवक हैं, जिन्होंने पूर्व में नगर निगम शिमला के डिप्टी मेयर रहते हुए तथा टूरिज्म बोर्ड के वाइस चेयरमैन रहते हुए अनेकों कार्य शिमला शहर में किए हैं। हरीश जनारथा कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं जो चुनाव में भारी बहुमत से शिमला शहर में जीत हासिल करेंगे। वही शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र-63 से कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हरीश जनारथा ने पार्टी हाईकमान को धन्यवाद देने के साथ कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसके लिए वह पार्टी हाईकमान के आभारी हैं और शिमला शहर की जनता के आशीर्वाद से वह शिमला शहर की सीट को कांग्रेस की झोली में डालेंगे। इस अवसर पर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन अमित नंदा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, पूर्व मेयर मनोज शर्मा व जैनी प्रेम, व्यापार मंडल के प्रधान हरजीत सिंह मंगा, अनॉडेल के नंबरदार राजेंद्र ठाकुर, पूर्व पार्षद कांता सुयाल, जयंती सहित शिमला शहर के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संजौली में कांग्रेस कार्यालय के शुभारंभ के दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक सुनीता शेरावत, कांग्रेस प्रत्याशी हरिश जनारथा, अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन अमित नंदा, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल व अन्य। जनसंबोधन के दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक सुनीता शेरावत।
[democracy id="1"]
🇮🇳 राष्ट्रीय दिनांक 🇮🇳 शुक्र वार 🇮🇳
himdevnews
Himachal Samachar 17 10 2024
himdevnews
भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा
himdevnews