सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 10, 2026 7:36 am

कांग्रेस पार्टी पिछले 75 वर्षाे में नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व में नेहरू-गांधी परिवार के हित में चलती है, भाजपा कार्यकर्ता हित में : बिंदल

• मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 10 वर्षों में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला, 14 करोड़ घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया

• भाजपा का लक्ष्य अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण करते हुए देश का और प्रदेश का उत्थान करना 

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की विकास यात्रा, राष्ट्र की विकास यात्रा है। भजापा देश की एकमात्र ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र प्रथम, पार्टी और व्यक्ति अंतिम स्थान पर आता है। अन्य राजनैतिक पार्टियों से तुलना करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, यादव परिवार की पार्टी है, आरजेडी लालू जी के परिवार की पार्टी है, तृणमूल कांग्रेस, ममता बेनर्जी के परिवार की पार्टी है, एआईडीएमके हो, अकाली दल हो, आम आदमी पार्टी हो या नेशनल काॅन्फ्रेंस व अन्य अनेको पार्टियां एक परिवार के नेतृत्व में काम करती है। इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी पिछले 75 वर्षाे में नेहरू-गांधी परिवार के नेतृत्व में नेहरू-गांधी परिवार के हित में चलती है परन्तु भाजपा एक ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और एक सामान्य सा कार्यकर्ता देश का प्रधानमंत्री बन सकता है, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और अनेक दायित्वों का निर्वहन कर सकता है।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि दो सांसदो से पार्टी का उदय होता है और 303 सांसदों तक पार्टी पहुंची जहां 11 वर्षाें से केन्द्र में भाजपा नेतृत्व की सरकार है वहीं आधे से अधिक प्रांतो में भाजपा की सरकारें है। भाजपा का योगदान राष्ट्रहित में, गरीब कल्याण, किसान के उत्थान में सर्वाधिक है। अटल जी के नेतृत्व में पोखरण में परमाणू विस्फोट करके भारत को आणविक शक्ति बनाने का काम किया गया। दुनिया द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का मुकाबला करते हुए अटल जी ने देश को निरंतर आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री पेयजल योजना और गरीबों के लिए अंत्योदय अन्न योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के जनक अटल जी बने।

नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 10 वर्षों में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला, 14 करोड़ घरों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया, 12 करोड़ गरीबों को शौचालय उपलब्ध करवाए, 4 करोड़ गरीबों को पक्के घर उपलब्ध करवाए, 9.50 करोड़ किसानों को 6000 रू0 प्रतिवर्ष किसान-सम्मान निधि देकर उनका भविष्य सुधारने का काम किया, 10 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा, स्टैण्ड अप इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया जैसी योजनाओं से युवाओं का उत्थान किया, 48 करोड़ जनधन खाते खोलकर डिजिटल इंडिया का निर्माण किया और दुनिया में डायरेक्ट बैनिफिट ट्रांसफर करने वाला भारत नम्बर एक देश बना।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा 2014 में अर्थव्यवस्था को 11वें पायदान पर छोड़ा गया जिसे 10 साल में मोदी जी ने दुनिया में 5वीं मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में लाकर खड़ा किया और देश तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था की तरफ बढ़ रहा है। देश की एकता, अखण्डता के लिएए धारा 370, 35ए को समाप्त करना, महिलाओं के कल्याण के लिए तीन तलाक को समाप्त करना जैसे महत्वपूर्ण कार्य भाजपा सरकार द्वारा किए गए।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का कल्याण करते हुए देश का और प्रदेश का उत्थान करना है। आधारभूत विकास करते हुए विकास भी और विरासत भी दोनों को मजबूत करना भाजपा का लक्ष्य है। सांस्कृतिक भारत के रूप में भारत की पहचान श्रीराम मंदिर निर्माण से बनी और महाकुंभ के आयोजन में सनातन राष्ट्र की शक्ति का एहसास विश्व को कराया।