सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 18, 2026 8:29 am

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा बजट में विकास को प्रमुखता बेरोजगारी व युवाओ को स्वरोजगार देने की दिशा में

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 18 मार्च, 2023: मार्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे चुहुमुखी विकास की नई गाथा बताया हैं। उन्होंने कहा है कि यह बजट प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विकास की नई इबारत लिखेगा। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बजट में विकास को प्रमुखता के साथ साथ बेरोजगारी दूर करने व युवाओ को स्वरोजगार देने की दिशा में बजट बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि बजट में हर वर्ग का खयाल रखा गया है इसके लिए  उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार के साथ साथ प्रदेश के लोगों को बधाई दी हैं।