सबकी खबर , पैनी नज़र

September 25, 2026 12:17 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 25, 2026 12:17 am

क्रैक एकेडमी ने हिमाचल में नए सेंटर और साझेदारी की घोषणा की

शिमला: क्रैक एकेडमी ने हिमाचल के टियर-2 और टियर-3 शहरों के बच्चों तक किफायती और बेहतर शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से आज सोलन में नए सेंटर और साझेदारी के अवसर की घोषणा की है। इसी मिशन के तहत एकेडमी ने हिमाचल के अन्य जिलों में कई सेंटर शुरू किए हैं, जिन्हें छात्रों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
क्रैक एकेडमी के सीईओ, नीरज कंसल ने कहा, “हमारा मक़सद हमेशा से छात्रों के सपनों और अवसरों के बीच की दूरी को खत्म करना रहा है। हिमाचल के छात्रों से मिला उत्साहजनक रिस्पॉन्स हमें और तेज़ी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।”
वहीं क्रैक एकेडमी के सह-संस्थापक आशीष मित्तल ने बताया कि सोलन , परवाणू और अर्की में फ्रेंचाइजी और साझेदारी के अवसर खोले गए हैं। इसके जरिए स्थानीय उद्यमी और शिक्षा से जुड़े लोग इस मुहिम का हिस्सा बन सकते हैं। यह न सिर्फ छात्रों के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि शिक्षा क्षेत्र में एक स्थायी और मजबूत व्यवसाय का रास्ता भी खोलेगा।क्रैक एकेडमी फिलहाल विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेषज्ञ फैकल्टी, पर्सनल मेंटरशिप और टेक-ड्रिवन लर्निंग सॉल्यूशंस के साथ छात्रों को तैयार कर रही है। इसका मकसद उन छात्रों तक बेहतर संसाधन पहुँचाना है, जिन्हें बड़े शहरों जैसी सुविधाएं नहीं मिल पातीं।