सबकी खबर , पैनी नज़र

April 30, 2026 11:12 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 30, 2026 11:12 pm

Dangal Girl Zaira Wasim Shared Her First Photo on Instagram, Have You Seen It? | बॉलीवुड छोड़कर जाने के बाद ‘दंगल गर्ल’ Zaira Wasim ने शेयर की अपनी पहली फोटो, लोग कर रहे ऐसे कमेंट्स

नई दिल्ली: ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम (Zaira Wasim) को तो आप जानते ही होंगे. एक्ट्रेस ने अपनी शानदार एक्टिंग से बहुत कम समय में बड़ी पहचान बना ली थी. लेकिन एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में ही बॉलीवुड की चकाचौंध से मुंह फेर लिया और आध्यात्म का रास्ता अपना लिया. जायरा यूं तो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं लेकिन बॉलीवुड छोड़ने के बाद पहली बार उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है. 

बुर्क में नजर आईं जायरा

30 जून 2019 में जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने बॉलीवुड को हमेशा के लिए छोड़ने का ऐलान किया था. अब एक्ट्रेस ने एक लंबे समय के बाद खुद की कोई फोटो सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के लिए शेयर की है. जायरा ने सिनेमा को छोड़ने के बाद अपनी सभी फोटोज सोशल मीडिया से डिलीट कर दी थीं. अब जायरा वसीम की ताजा तस्वीर में वह एक पुल पर टहलती नजर आ रही हैं. इस खास फोटो में जायरा बुर्का पहने दिखाई दे रही हैं. इस फोटो में नीचे पानी बहता भी दिख रहा है.

 

 

लोगों ने किया कमेंट

हालांकि इस फोटो में भी जायरा (Zaira Wasim) का चेहरा देखने को फैंस तरस गए हैं. वह इस फोटो में कैमरे की ओर पीठ किए हुए दिख रही हैं, जिससे उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है. उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘द वार्म अक्टूबर सन.’ जायरा की ये फोटो शेयर होते ही सोशल मीडिया पर छा गई है. पूर्व अभिनेत्री की इस फोटो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं.

छोड़ दिया बॉलीवुड

पूर्व अभिनेत्री जायरा (Zaira Wasim) ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि पांच साल पहले, मैंने एक फैसला लिया, जिसने मेरी जिंदगी बदलकर रख दी. मैंने जैसे ही बॉलीवुड में कदम रखा, इसने मेरे लिए लोकप्रियता के दरवाजे खोल दिया. अब जब मैंने आज 5 साल पूरे कर लिए हैं और मैं यह स्वीकार करना चाहती हूं कि मैं वास्तव में इस पहचान से खुश नहीं हूं, यानी मेरे काम से .इस क्षेत्र ने वास्तव में मुझे बहुत प्यार, समर्थन और प्रशंसा दिया है, लेकिन इसने मुझे अज्ञानता के रास्ते पर ले जाने का काम भी किया, क्योंकि मैं चुपचाप और अनजाने में ‘ईमान’ से बाहर भटक गई.

यह भी पढ़ें- Soha Ali Khan से बात करने के लिए डिक्शनरी इस्तेमाल करते थे Kunal Kemmu, खुद खोला राज  

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link