सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 8, 2026 2:16 pm

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का  प्रतिनिधिमंडल महालेखाकर श्री जयप्रकाश  से उनके कार्यालय में मिला

आज शिमला में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव भूपराम वर्मा के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश बरिष्ठ उप महालेखाकर श्री जयप्रकाश  से उनके कार्यालय में मिला और पेंशनरों की मांगों के बारे में एक ज्ञापन सौंपा और उनके साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा की अभी तक महालेखाकार कार्यालय में 35000  केस प्राप्त हुए थे‌ जिनमें से केवल 2000 केस  स्वीकृति के लिए शेष बचे हैं जिनका निपटारा दो महीने में कर दिया जाएगा। उनहोंने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि आज‌ 27.08.2025 को महालेखाकर  कार्यालय ने पी पीओ और पेंशन को डिजिटाइजेशन ऑनलाइन करने का फैसला लिया है जिससे पेंशन धारी  सीधे महालेखाकार  कार्यालय से से जुड़ जाएंगे और पेंशन  केस स्वीकृत करने में भी देरी नहीं होगी इस इस फैसले का पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश बहुत स्वागत करती है और धन्यवाद करती है। इस अवसर पर  श्री हंसराज बरिष्ठ  लेखाकार मदन शर्मा,प्रदेश मुख्य संगठन सचिव,दीप राम शर्मा,प्रदेश उपाधयक्ष,नारायण दास,जिला संगठन सचिव,नंदलाल शर्मा संगठन सचिव और नरेश कुमार संगठन सचिव उपस्थित रहे।
भूपराम वर्मा
प्रदेश महासचिव
पेनशनर वेलफ़ेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश।