सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 5:16 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 5:16 pm

Delhi Police Special Cell busts Pak organised terror module, arrests two Pak-trained terrorists| आतंकी हमले की बड़ी साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 2 पाकिस्तानी आतंकियों को दबोचा

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को आतंक के खिलाफ अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है. स्पेशल सेल ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली से दो पाकिस्तानी समेत कुल 6 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इन आतंकियों के ISI और अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल से जुड़े होने का शक जताया जा रहा है.

आतंकियों ने पाकिस्तान में ली ट्रेनिंग

नकारी के मुताबिक पाकिस्तान प्रायोजित टेरर मॉड्यूल के दो आतंकियों की ट्रेनिंग पड़ोसी मुल्क में हुई थी. इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं. पाकिस्तान के आंतिकयों के नाम ओसामा और जिशान बताए जा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आतंकी पूरे देश में आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे. ये आतंकी विस्फोट करने की योजना बना रहे थे साथ ही टारगेट किलिंग के जरिए नामी लोगों को निशाना भी बना सकते थे. पुलिस ने बताया कि आतंकियों के पास से आईईडी और आरडीएक्स (RDX) भी बरामद किया गया है और इनमें से दो आतंकियों का कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से बताया जा रहा है.

 

Source link