Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न दिलवाने की मांग..

शिमला। हिमाचल निर्माता एवं प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार को भारत रत्न दिलवाने के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार स्मृति समारोह आयोजन समिति ने मांग की है

कि डॉ. परमार उन सभी मापदंडों पर खरे उतरते हैं जो भारत रत्न मिलने के लिए जरुरी हैं। समिति ने डॉ. परमार को भारत रत्न दिलवाने के लिए विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्ताव पारित कर भारत सरकार को भेजने का आग्रह किया। इस सन्दर्भ में समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह चौहान व समिति के संस्थापक सदस्य कुल राकेश पंत ने प्रदेश के मुख़्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से पिछले कल शिमला में भेंट कर समिति के आग्रह पत्र सौंपा। समिति इसी तरह का आग्रह विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर से भी करेगी।

Have something to say? Post your comment

जिला बाल संरक्षण इकाई, शिमला द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग में पॉक्सो अधिनियम, नशा निवारण, बाल सुरक्षा एवं अन्य बाल-संबंधी कानूनों और मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला बाल संरक्षण इकाई, शिमला द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग में पॉक्सो अधिनियम, नशा निवारण, बाल सुरक्षा एवं अन्य बाल-संबंधी कानूनों और मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित