सबकी खबर , पैनी नज़र

August 26, 2026 7:33 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 26, 2026 7:33 pm

HPAS मेन्स परीक्षा स्थगित करने की मांग फिर तेज, अभ्यर्थियों की अपीलों पर अब तक चुप्पी

शिमला, 18 सितंबर। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) द्वारा आयोजित की जा रही HPAS मेन्स परीक्षा, जो 25 सितंबर से शुरू होनी है, को स्थगित करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है।
परीक्षार्थियों का कहना है कि उन्होंने 16 सितंबर को भी विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से अपनी मांग सार्वजनिक की थी, लेकिन उसके बावजूद सरकार और आयोग की ओर से अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
अभ्यर्थियों ने बताया कि वे बीते कई दिनों में सैकड़ों ईमेल्स और अपीलें HPPSC तथा सरकार को भेज चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि आयोग ने तो अब उनकी फोन कॉल्स तक उठाना बंद कर दिया है, जिससे उनमें आक्रोश और निराशा बढ़ गई है।
उम्मीदवारों का कहना है कि हाल ही में प्रदेश में आई आपदाओं के चलते उनकी तैयारी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई अभ्यर्थियों के परिवार और क्षेत्र प्राकृतिक आपदाओं से सीधे प्रभावित हुए हैं। ऐसे में, 25 सितंबर से परीक्षा करवाना हजारों युवाओं के लिए असमान और अन्यायपूर्ण होगा।
अभ्यर्थियों ने एक बार फिर सरकार और HPPSC से अपील की है कि HPAS मेन्स परीक्षा को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाए, ताकि सभी उम्मीदवारों को निष्पक्ष और समान अवसर मिल सके।