सबकी खबर , पैनी नज़र

August 25, 2026 12:24 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 25, 2026 12:24 am

उप-मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला 27 दिसम्बर, 2024: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। वह कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके चलते उन्हें गुरूवार को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया था जहां उनका 92 वर्ष की आयु में स्वर्गवास हुआ।
उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारत में आर्थिक सुधारों के सूत्रधार थे। वह वर्ष 1991 से 1996 तक केन्द्र सरकार में वित्त मंत्री रहे तथा उनके द्वारा देश की आर्थिक नीति को नई दिशा प्रदान की गई।
डॉ. मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे, जिस दौरान उनके द्वारा देश व जनहित में उठाए गए कदमों के फलस्वरूप भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए और विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव उच्च आदर्शों का पालन किया, जिस कारण उनकी गिनती देश के प्रतिष्ठित नेताओं में होती है।
उप-मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।