सबकी खबर , पैनी नज़र

October 25, 2026 9:18 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 25, 2026 9:18 am

उप-मुख्यमंत्री ने दिल्ली में चालकों-परिचालकों के लिए एचआरटीसी के नवनिर्मित विश्राम कक्ष का निरीक्षण किया

शिमला 15 जनवरी, 2025: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहेात्री ने आज नई दिल्ली में डीटीसी के राजघाट डिपो-1 में चालकों एवं परिचालकों के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम के नवनिर्मित विश्राम कक्ष का निरीक्षण किया।
यह विश्राम कक्ष लगभग 70 लाख की लागत से बनकर तैयार हुआ है। इस हॉल में 124 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं हैं जिनमें ए.सी की सुविधा भी शामिल है।
हिमाचल पहला राज्य है जिसने दिल्ली में हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों के लिए ठहरने की व्यवस्था की है। एचआरटीसी को छोड़कर किसी भी एसटीयू को दिल्ली में अपने स्टाफ के लिए इस प्रकार की व्यवस्था नहीं मिली है।
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की पार्किंग व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और निगम के कर्मचारियों से बातचीत की।