सबकी खबर , पैनी नज़र

November 4, 2026 10:18 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 4, 2026 10:18 pm

सेंट थॉमस स्कूल, शिमला में आयोजित हुआ “विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote” कार्यक्रम

शिमला: MY Bharat शिमला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सेंट थॉमस स्कूल, शिमला में “विकसित भारत युवा संवाद – Know Your Vote” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में MY Bharat शिमला के जिला युवा अधिकारी श्री विपिन कुमार, भारतीय खेल प्राधिकरण के हाई परफॉर्मेंस मैनेजर (वॉलीबॉल) एवं हाई एल्टीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर, शिलारू के प्रभारी श्री अंकुश कटोच, यूथ आइकन सुश्री ओशिन शर्मा तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शेरोन नंदा उपस्थित रहीं। विद्यालय के युवा पर्यटन क्लब के समन्वयक श्री सुरेंद्र शर्मा ने भी कार्यक्रम के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर यूथ आइकन सुश्री ओशिन शर्मा ने “Know Your Vote” विषय पर विद्यार्थियों को जानकारीपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने वर्ष 2025 में नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी किया था। उनकी प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की भागीदारी तथा जिम्मेदार नागरिक के कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया।
श्री अंकुश कटोच ने खेलों एवं युवाओं की भूमिका के महत्व को रेखांकित किया। विद्यार्थियों को अपनी रुचि के अनुसार खेल, योग एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों में नियमित भाग लेने तथा नशे, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक योगदान देने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जागरूक, स्वस्थ, अनुशासित एवं जिम्मेदार नागरिक बनकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।