सबकी खबर , पैनी नज़र

मलिक बन्धुओं का ध्रुपद गायन 15 को स्पिक मैके भोपाल चैप्टर का आयोजन

भोपाल हिमदेव न्यूज़ 13 दिसम्बर 2022 स्पिक मैके द्वारा गुरुवार, 15 दिसम्बर को मलिक बंधुओं का ध्रुपद गायन आयोजित किया जा रहा है। मलिक बन्धु के नाम से प्रसिद्ध पंडित प्रशांत मलिक एवं पंडित निशांत मलिक दरभंगा घराने की 13वीं पीढ़ी के ध्रुपद गायक हैं। ध्रुपद गायन बहुत पुराना है और सामवेद में इसका उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि सामवेद से ही ध्रुपद की उत्पत्ति हुई है। नाट्यशास्र के अनुसार वर्ण, अलंकार, गान-क्रिया, यति, वाणी, लय आदि जहाँ ध्रुव रूप में परस्पर संबद्ध रहें, उन गीतों को ध्रुवा कहा गया है। जिन पदों में उक्त नियम का निर्वाह हो रहा हो, उन्हें ध्रुवपद अथवा ध्रुपद कहा जाता है। मलिक बंधुओं की पहली प्रस्तुति सुबह 11 बजे कोकता स्थित बंसल इंस्टीटूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में होगी और दूसरी प्रस्तुति भौरी स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में दोपहर साढ़े तीन बजे से होगी। स्पिक मैके के भोपाल चैप्टर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध ध्रुपद गायक मलिक बन्धु ध्रुपद गायन प्रस्तुत करेंगे और इसके बारे में श्रोताओं को बताएंगे।