सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 11, 2026 8:37 pm

*डिजिटल जनगणना एक सराहनीय पहल: मुख्य सचिव संजय गुप्ता*

जनगणना की तैयारियों के लिए शिमला में राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने इस बार जनगणना के डिजिटलीकृत मोड में संचालित होने को एक सराहनीय पहल बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को इसे राष्ट्रीय महत्व की गतिविधि मानते हुए पूर्ण निष्ठा, समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ।
मुख्य सचिव आज प्रदेश में जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना  की तैयारियों के लिए   इस बार जनगणना के डिजिटलीकृत मोड में संचालित होने को एक सराहनीय पहल बताया और सभी संबंधित अधिकारियों को इसे राष्ट्रीय महत्व की गतिविधि मानते हुए पूर्ण निष्ठा, समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ।  को संबोधित कर रहे थे।
सम्मेलन का आयोजन प्रदेश सचिवालय में   श्री गुप्ता की अध्यक्षता में  किया गया । सम्मेलन में राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) के  सभी सदस्य,  सभी मंडलीय  आयुक्त, सभी उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त, जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों  ने भाग लिया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य सचिव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में श्रीमती दीप शिखा शर्मा, निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्य एवं कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की ।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने जनगणना 2027 के महत्व पर बल देते हुए कहा कि यह अभ्यास राज्य के नीति निर्माण एवं विकास योजना निर्धारण में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा । उन्होंने जनता के बीच इस राष्ट्रीय महत्व के इस महत्वपूर्ण कार्य हेतु जागरूकता प्रसारित करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये इस अवसर पर सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग)-सह-राज्य नोडल अधिकारी श्री राजेश शर्मा ने भी सभी विभागों एवं अधिकारियों की भूमिकाओं व उत्तरदायित्वों पर प्रकाश डाला और समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।