सबकी खबर , पैनी नज़र

03 दिसम्बर को ठोडो मैदान में होगी जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता

सोलन (हिमदेव न्यूज़) 28 नवंबर, 2022  ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी सविन्द्र सिंह कायथ ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 2022 के अवसर पर ज़िला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय सोलन द्वारा ज़िला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन 03 दिसम्बर, 2022 को सोलन के ठोडो मैदान में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में 13 से 17 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों में नेत्रहीन वर्ग के लिए 100 मीटर पैदल चलना, रस्सी कूदना, बैडमिंटन तथा बहरे वर्ग के लिए 100 मीटर दौड़, बड़ी छलांग, बैडमिनट की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
 शारीरिक रूप से दिव्यांग वर्ग में 50 मीटर सहायक चलना, साॅफ्टवाॅल फेंकना, बैड़मिनटन तथा बौद्धिक रूप से दिव्यांग वर्ग में 100 मीटर दौड़, बाॅची, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।
 इसके अतिरिक्त 18 से 35 आयु वर्ग के दिव्यांग महिला व पुरूषों के लिए 100मी., 200मी, 400मी. समतल दौड़ का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में सोलन ज़िला से कोई इच्छुक दिव्यांग प्रतिभागी 03 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 10 बजे सोलन के ठोडो मैदान में अपनी प्रतिभा का जौहार दिखा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का यात्रा किराया/भत्ता तथा खाने का प्रबंध विभाग द्वारा विभागीय नियमानुसार वहन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-223462 पर सम्पर्क कर सकते हैं।