सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 17, 2026 4:42 am

आपदा राहत कोष के लिए भेंट

नामधारी लुधियाना श्री भैणी साहिब के प्रमुख सतगुरू उदय सिंह जी की ओर से शिमला में नामधारी संगत मंडी के गुरमीत सिंह नामधारी तथा सतेन्द्रपा सिंह ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 10 लाख रुपये का चेक आपदा राहत कोष के लिए भेंट किया।

2.        हिमाचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए तीन लाख रुपये का चेक भेंट किया।

3.       मंडी जिले की नाचन कांग्रेस कमेटी की ओर से आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए चार लाख रुपये का चेक भेंट किया गया।

4.       हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं की ओर से आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए बावन हजार रुपये का चेक भेंट किया गया।

5.       हिमाचल प्रदेश कत्था भट्टी संघ की ओर से  केएल ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, निलाक्स लखनपाल, संतोष कुमार ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए तीन लाख एक हजार रुपये का चेक भेंट किया।