सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 6:32 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 6:32 pm

29 अक्टूबर मंगलवार को आनी के कई क्षेत्रों में रहेगी बिजली बन्द

आनी (जितेन्द्र गुप्ता) मंगलवार 29 अक्टूबर को आनी और आसपास के क्षेत्रों जरूरी रखाव के चलते विद्युत आपूर्ति सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत उपमंडल आनी के सहायक अभियंता एम.आर. कश्यप ने बताया कि 66 केवी विद्युत सबस्टेशन निगान के अंतर्गत आने वाले नगान-आनी फीडर, नगान-शवाड फीडर और नगान खनाग फीडर के उचित रख रखाव और मुरम्मत कार्य के चलते आनी, चवाई, खुन,खनाग, जाबन, फ्रानाली, लढागी, बुछैर, कुंगश, कराना,शवाड,अमरबाग, काथला, गाड-डीम, करशैईगाड, कोठी और विशालाधार आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील की है।