सबकी खबर , पैनी नज़र

May 25, 2026 3:00 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 25, 2026 3:00 pm

शिमला को स्वच्छ, हरित और विरासत-संवेदनशील शहर बनाने पर जोर—SEHB बैठक में शामिल हुए कर्ण नंदा

पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर हुई सार्थक चर्चा—जनभागीदारी से ही बदलेगा शिमला का स्वरूप: कर्ण नंदा

शिमला:भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने आज शिमला में आयोजित शिमला एनवायरमेंट हेरिटेज कंजर्वेशन एवं ब्यूटीफिकेशन (SEHB) सोसाइटी की आठवीं वार्षिक साधारण बैठक में भाग लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, शहर के सौंदर्यीकरण तथा शिमला की विरासत को संरक्षित रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।
कर्ण नंदा ने कहा कि शिमला केवल एक शहर नहीं, बल्कि देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बढ़तेशहरीकरण और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच संतुलन बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
बैठक में उपस्थित सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करते हुए उन्होंने कहा कि शिमला को स्वच्छ, हरित और विरासत-संवेदनशील शहर बनाने के लिए ठोस और दीर्घकालिक रणनीति अपनानी होगी। इसमें स्थानीय नागरिकों, संस्थाओं और प्रशासन की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल नीतियों तक सीमित न रहकर जनआंदोलन का रूप ले, तभी शिमला की प्राकृतिक सुंदरता और पहचान को सुरक्षित रखा जा सकता है।
कर्ण नंदा ने SEHB सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच शहर के सतत विकास और जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों और सकारात्मक सोच के साथ शिमला को एक आदर्श, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाया जा सकता है।