सबकी खबर , पैनी नज़र

September 6, 2026 10:55 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 6, 2026 10:55 am

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी नही मिला OPS, प्रदेश में आज करेंगे धरना-प्रदर्शन नाराज विद्युत कर्मचारी सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार।

शिमला 10 अगस्त 2023: नाराज विद्युत कर्मचारी और इंजीनियर आज सांकेतिक धरना देंगे। बोर्ड प्रबंधन के रवैये से नाखुश कर्मचारी और इंजीनियर आज दोपहर बाद प्रदेशभर के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। दरअसल, राज्य सरकार ने सभी विभागों के लगभग 1.36 लाख कर्मचारियों को OPS दे दी है। इन कर्मचारियों का NPS के तहत कटने वाला शेयर मई महीने से बंद हो गया है। मगर, बिजली बोर्ड कर्मचारियों का अभी भी NPS में शेयर जा रहा है। बोर्ड प्रबंधन अपने कर्मचारियों को OPS देने के पक्ष में नहीं है। इसलिए जून महीने में भी बिजली कर्मचारी प्रदेशव्यापी धरना दे चुके है। मगर, तब मुख्यमंत्री सुक्खू के आश्वासन पर इन्होंने अपनी हड़ताल खत्म की और OPS जल्द देने की बात कही थी। लेकिन अभी भी इन्हें OPS नहीं दी। अब बिजली कर्मचारी आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। बिजली बोर्ड में 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को OPS मिलनी है। पावर प्रोजेक्ट वापस बोर्ड को सौंपने की मांग भी उठाएंगे आज के धरने के दौरान विद्युत कर्मचारी OPS बहाली के साथ साथ बिजली बोर्ड के चार छोटे प्रोजेक्ट पॉवर निगम को ट्रांसफर करने के सरकार के फैसले का भी विरोध जाहिर करेंगे। बोर्ड इंजीनियर और कर्मचारियों का दावा है कि इन प्रोजेक्ट के लिए जर्मन कंपनी से फंडिंग का बिजली बोर्ड के साथ 550 करोड़ का करार हुआ है। सरकार ने ये प्रोजेक्ट अब पॉवर निगम को देने का फैसला लिया है। ऐसे में राज्य सरकार को 550 करोड़ रुपए के अनुदान से वंचित रहना पड़ेगा। इसलिए ये प्रोजेक्ट बिजली बोर्ड के पास रहने दिए जाए। विद्युत कर्मचारी बोर्ड का विघटन कर इसके संचार व उत्पादन विंगों को अलग-अलग करने की मुहिम पर रोक लगाने की भी मांग उठाएंगे। कर्मचारियों के सब्र का टूट रहा बांध हिमाचल स्टेट इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड़ कर्मचारी यूनियन एवं जॉइंट फ्रंट के सह संयोजक हीरा लाल वर्मा ने कहा कि बोर्ड कर्मचारियों को OPS नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनके सब्र का बांध टूटता जा रहा है।