सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 29, 2026 10:14 am

भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासंघ जिला शिमला की कार्यकारणी की बैठक

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 09 अप्रैल 2023: भारतीय राज्य पैन्शनर्ज महासंघ जिला शिमला की कार्यकारणी की बैठक जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह धीमान की अध्यक्षता मे तार देवी मे परिवहन निगम के विस्राम गृह मे हुई। बैठक मे पैन्शनरो की विभिन मांगो पर विस्तृत चर्चा हुई। जिसमे सरकार द्वारा पैन्शनरो को वेतन मान व वर्ष 2022की 7% महंगाई राहत की किस्तो को भुगतान न किये जाने व बजट मे इस्का प्रावधान नहीं किये जाने को लेकर सरकार की कड़ी निंदा की गई । बैठक पथ परिवहन के सेवानिवृत कर्मचारियो को नये वेतन मान की राशि का भुगतान न किये जाने तथा उनकी मासिक पैंशन का स्थाई समाधान न किये जाने को लेकर कर्मचारियो मे भारी रोष है।फरवरी महा की पैन्शन 23मार्च को मिली। मार्च की भी अभी तक नहीं आई। बैठक में सरकार से गत वर्ष जे,सी,सी,की बैठक मे लिए की गयी निर्णयो को लागू किये जाने की भी मांग की गई। बैठक मे उप प्रधान विजय शर्मा,महासचिव शान्ती स्वरुप ,अतिरिकत महासचिव सुभाष जोशी,वित सचिव शिव राम,लो,नि,मा,विभाग से सेवा निवृत प्रताप ठाकुर,शिक्षा विभाग से सेवा निवृत,सहायक निदेशक रूप राम शर्मा,भाषा अवम संस्कृति से अनिल जस्वाल,प्रेम शर्मा,राम गोपाल,सत पाल,रमेश चंद,राम कृषण,रमेश वर्मा,व अन्य सदस्यो ने भाग लिया।