सबकी खबर , पैनी नज़र

June 24, 2026 7:32 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 24, 2026 7:32 pm

राजधानी के संजोली क्षेत्र में बहुमंजिला भवन में लगी आग

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 20 मार्च 2023: अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू राजधानी शिमला के संजोली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बहुमंजिला भवन में आग लग गयी। गनीमत यह रही कि इसमें कोई जानी नुकसान नही हुआ है। समय रहते छोटा शिमला व माल रोड से अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजोली ढली बायपास मार्ग पर पाइन कॉटेज में आज अचानक आग लग गयी।जानकारी अनुसार हीटर से आग लगना बताया जा रहा है। आग एक फ्लैट में लगी और समय रहते अग्मिश्मन वाहन मौके पर पहुंच गए। अग्निशमन कर्मियों की मुस्तेदी के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।