सबकी खबर , पैनी नज़र

July 8, 2026 9:16 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 8, 2026 9:16 pm

आईजीएमसी अस्पताल की कैंटीन में आग

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 27 अप्रैल 2023: आईजीएमसी अस्पताल की कैंटीन में आग लगने से हड़कंप मच गई। गैस सिलिंडर में आग लगने से यह आग भड़की। दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। आग की घटना के बाद यहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीज और उनके तीमारदार घटना के बाद यहां से भागते नजर आए। जबकि अस्पताल के कर्मी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। पुराने भवन से आईजीएमसी आने वाली सड़क टूटी है । इस लिहाज से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां को पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी है। कैंटीन में सैकड़ों मरीजों के तीमारदार खाना खा रहे थे जिस वक्त यह सिलेंडर की बरदात हुई।