सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 2:09 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 2:10 pm

जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की प्रथम बैठक आयोजित

सोलन (हिमदेव न्यूज़) 29 नवंबर, 2022
जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की प्रथम बैठक उपायुक्त कार्यालय के सभागार में
आयोजन हुई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने की।
बैठक के दौरान कृतिका कुल्हरी ने कहा कि 10 वर्ष पहले आधार कार्ड बनवा चुके नागरीक जिन्होंने अभी तक एक बार भी आधार कार्ड अपडेट नहीं करवाया है उन्हें अपने दस्तावेज अपडेट करवाने चाहिए ताकि आधार सत्यापन में कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड अपडेट करेने के लिए कार्ड धारक यह सुविधा आधार केंद्रों पर प्राप्त कर सकते हैं अथवा स्वयं ऑनलाइन भी अपलोड कर सकते हैं।
उपायुक्त ने जिला सोलन के नागरीकों से अपने 0 से 5 वर्ष के बच्चों का नामांकन करवाने की अपील की, साथ ही उन्होंने 5 और 15 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद बच्चों के अनिवार्य बायोमैट्रिक अपडेट के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि आधार धारक द्वारा ऐसी आयु प्राप्त करने के 2 वर्ष के भीतर बायोमैट्रिक्स को अपडेट नहीं किया जाता है, तो आधार निष्क्रिय हो सकता है। उपायुक्त ने कहा कि बायोमेट्रिक अपडेशन निःशुल्क है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, सहायक आयुक्त संजय कुमार स्वरूप, राज्य परियोजना प्रबंधक यूआईडीएआई विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।