सबकी खबर , पैनी नज़र

October 24, 2026 12:22 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 24, 2026 12:22 am

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

पाँच सालों में मिले केन्द्र के सहयोग के लिए जताया आभार और हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव परिणाम का दिया फीडबैक

शिमला हिमदेव न्यूज़ 20 दिसंबर, 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं प्रोजेक्ट्स के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया और उसमें मिले केंद्र के सहयोग के लिए उनका आभार जताया।
साथ ही हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव की भी फीडबैक प्रधानमंत्री को दी। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी सार्थक बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने जहां बीते पांच वर्षों में किए गए जनहित से जुड़े कार्यों से अवगत करवाया वहीं चुनाव परिणाम को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश से विशेष स्नेह रखते हैं, इसलिए प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु उनका सहयोग निरंतर मिलता रहेगा। पूर्व सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश भाजपा जनसेवा का यह क्रम निरंतर जारी रखेगी। भाजपा विपक्ष की भूमिका मजबूती के साथ निभाएगी। राज्य के विकास को थमने नहीं दिया जाएगा और हर कार्य में पारदर्शिता रहे, इसके लिए विधानसभा के अंदर तथा बाहर आवाज उठाई जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आश्वासन दिया है हिमाचल के लोगों को केंद्र सरकार का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा।