सोलन: 26.02.2026,सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत सोलन के नया बस अड्डा में प्रथम मार्च, 2026 को प्रातः 11.00 बजे निःशुल्क नेत्र जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन कविता ठाकुर ने दी।
कविता ठाकुर ने कहा कि यह शिविर सार्वजनिक परिवहन के सभी वाहन चालक, परिचालक व हेल्पर के लिए आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने सभी वाहन चालकों, परिचालकों व हेल्पर से आग्रह किया कि वह इस निःशुल्क शिविर में पहुंचकर नेत्र जांच करवाएं तथा रक्तदान करें।
Post Views: 1




