सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 15, 2026 12:51 am

गडकरी ने हिमाचल के दौरे भी किए , 1 लाख करोड़ के काम भी किए कांग्रेस के मंत्री की टिप्पणी निंदनीय : नंदा

कांग्रेस पार्टी से अगर सत्ता नहीं चलती तो छोड़ दीजिए भारतीय जनता पार्टी चलाने की
शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने सरकार पर हमला बोते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन आउट ऑफ़ कंट्रोल हो चुकी है। हम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि प्रदेश का होम डिपार्टमेंट किसके पास है? यहां का होम डिपार्टमेंट मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह जी के पास है। अगर प्रदेश की कानून व्यवस्था के ये हाल हो चुके है डिपार्टमेंट के मंत्री यानी मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए, कांग्रेस सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।
नंदा ने कहा कि प्रदेश में एक सरकारी कर्मचारी एनएचएआई के जिंदल जी को किस प्रकार से हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और अन्य 6 साथियों ने मारा और हाथ उठाया वह आती निंदनीय है, जब उनके कर्मचारी यूनियन ने केंद्र मंत्री से मांग उठाई और केंद्र मंत्री ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा इसके साथ-साथ मंत्री के ऊपर केस दर्ज हो गया वह भी हल्की धाराओं वाला। तो मंत्री अनिरुद्ध सिंह छटपटा उठे और बिना सर पर के बयान देने लगे, हम सीधा-सीधा कहते हैं कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हिमाचल प्रदेश को पूरी तरह जानते हैं, यह वही केंद्र मंत्री है जिन्होंने आपदा के समय हिमाचल प्रदेश का दौरा भी किया, 1 लाख करोड़ की सड़क निर्माण के कार्य भी दिए, हिमाचल में सड़कों का जाल बिछा दिया,

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को आगे बढ़ाया। 

हिमाचल प्रदेश में सड़के वरदान बनी है तो इन्हीं मंत्री के कारण बनी है। 

उन्होंने कहा कि मंत्री जी के किए गए कृत्य और बयान तो इस प्रकार के है जैसे एक मोहल्ले का गुंडा या पंचायत का एक प्रधान। उनको तो स्वयं हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था पर विश्वास ही नहीं है इसलिए कानून ही अपने हाथ में ले लिया, अगर उनके किए गए काम में कुछ सच्चाई थी तो पहले चरण में ही शिकायत दर्ज करते। जिस व्यक्ति को मंत्री जी ने मारा उसके भी तो घर में बच्चे होंगे बुजुर्ग होंगे, भारत का कोई भी कानून आपको यह शक्तियां नहीं देता कि आप किसी पर हाथ उठाएं।