सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 22, 2026 9:06 pm

सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम ने किया निरीक्षण

सोलन हिमदेव न्यूज़ 27 अक्तूबर, 2022:
सामान्य पर्यवेक्षक मिन्हाज आलम ने आज क्षेत्र में चुनाव के सुचारू, स्वतंत्र और निष्पक्ष संचालन के लिए 53-सोलन व 54-कसौली विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान स्ट्रांग रूम व मतगणना केन्द्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने आगामी चुनावों के लिए प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों पर संतुष्टि जताई।
इसके उपरांत, मिन्हाज आलम ने सोलन व कसौली विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों द्वारा भरे गए नामांकन पत्रों की अधिकारियों द्वारा जांच कार्य का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि वे अधिकारियों द्वारा किए जा रहे चुनाव के कार्य से आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि चुनाव से सम्बन्धित सभी कार्य पारदर्शिता पूर्वक किए जा रहे है।