सबकी खबर , पैनी नज़र

May 1, 2026 5:08 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 1, 2026 5:08 am

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: Virat will threaten to commit suicide, Pakhi will Go Haywire | Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: विराट देगा खुदकुशी करने की धमकी, दौड़ी-दौड़ी आएगी पाखी; देखता रह जाएगा सम्राट

नई दिल्ली: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) आपने अब तक देखा कि सई चव्हाण निवास छोड़कर जा चुकी है. इस बात का पता घरवालों को लग गया है. विराट सई के जाने से जरा भी अचंभित नहीं है. बल्कि वो सम्राट से कहता है कि अच्छा हुआ सई चली गई. दूसरी तरफ सई अस्पताल में एडमिट है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. अस्पताल में सई के साथ उसके दोस्त और जीजू पुलकित मौजूद है. 

विराट को सई के जाने से नहीं पड़ता फर्क

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि भवानी सई के बारे बुरा-भला कहेगी. घरवालों को इस तरह सई के खिलाफ बोलता हुआ देखकर शिवानी का गुस्सा फूट पड़ेगा और वो सभी घरवालों को यह याद दिलाएगी कि उसने इस घर के लिए क्या-क्या किया है? विराट भी सई के खिलाफ अपना जहर उगलेगा. दूसरी तरफ डॉक्टर सई की हालत काफी नाजुक बताएंगे. सम्राट विराट से कहेगा कि वो सई को ढूंढ़ने चले लेकिन विराट मना कर देगा और कहेगा कि जो वो चाहती थी उसने वही किया. 

सम्राट लेगा सई का पक्ष

विराट अपना पक्ष रखेगा और बताएगा कि क्यों सई का जाना इस घर के लिए अच्छा हुआ. सम्राट कहेगा कि वो सई को समझ ही नहीं पाया है, उसने इतना बड़ा फैसला क्यों लिया है इस बात का पता विराट को होना चाहिए था. सम्राट कहेगा कि वो सई की वजह से इस घर में आया. अगर सई नहीं होती तो वो कभी घर वापस नहीं आता. इस पर पाखी कहेगी कि क्या सम्राट और उसका रिश्ता सई की वजह से है? जिस पर सम्राट कहेगा कि उन दोनों का रिश्ता सई की वजह से ही है. 

सम्राट लगाएगा विराट पर इल्जाम

सम्राट विराट से पूछेगा कि आखिर वो अपने और सई के बीच की दूरियां क्यों कम नहीं कर पाया. विराट कहेगा कि उसके जाने से उसे कोई फर्क नहीं पड़ता है और वो उसके बारे में बात भी नहीं करना चाहता. जिस पर सम्राट उससे पूछेगा कि क्यों वो सई के जाने से खुश है. कहीं इसके पीछे की वजह पत्रलेखा तो नहीं. यह सुनकर सभी घरवाले चौंक जाएंगे. सम्राट कहेगा कि विराट अब भी पत्रलेखा को भूल नहीं पाया, जिस पर विराट को गुस्सा आ जाएगा.  

पत्रलेखा की फिक्र देख हैरान होंगे घरवाले

विराट कहेगा कि सई के लिए मेरे जज्बात कोई नहीं समझता, सई खुद भी नहीं समझती. इस पर भी भवानी एक बार फिर सई को ताना देगी और पीछे-पीछे सभी घरवाले उनका साथ देंगे. सम्राट फिर भी घरवालों के खिलाफ जाकर सई का साथ देगा. विराट खुदकुशी करने की धमकी देगा और यह बात सुनकर पाखी के चेहरे की हवाइयां उड़ जाएंगी और वो दौड़ी-दौड़ी विराट के पास आएगी. यह देखकर सभी घरवाले दंग रह जाएंगे. 

सई के एक्सीडेंट की खबर लगेगी पता

आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि सई के एक्सीडेंट की खबर घरवालों को पता चलेगी. देवयानी कहेगी कि सई और विराट एक-दूसरे से अलग नहीं हो सकते अगर वो अलग होने की कोशिश करेंगे तो कुछ ना कुछ बुरा ही होगा. सम्राट विराट को सई की नाजुक हालत की जानकारी देगा और यह सुनकर विराट के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. 

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta के नट्टू काका का निधन, कैंसर से जंग हार गए एक्टर घनश्याम नायक

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link