सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 22, 2026 11:38 pm

Girl sent home by school for wearing wrong trousers in Britain|गलत Trousers पहनने पर School ने दी लड़की को सजा, भड़के पैरेंट्स ने खोल दिया मोर्चा

लंदन: ब्रिटेन में एक लड़की (British Girl) को स्कूल (School) से केवल इसलिए वापस भेज दिया गया, क्योंकि उसने गलत ट्राउजर (Trousers) पहन लिया था. इससे पहले उसे काफी देर तक बैंच पर बैठने की सजा दी गई. स्कूल प्रशासन की इस हरकत से बच्ची के पैरेंट्स बेहद नाराज हैं और उन्होंने स्कूल के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इस प्रोटेस्ट में कई स्टूडेंट्स भी शामिल हैं. लड़की के पिता का कहना है कि स्कूल की इस हरकत से उनकी बेटी अपमानित महसूस कर रही है.

पैरेंट्स की मांग- ‘माफी मांगे School’

‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन (London) के ब्रिस्टल स्थित Blaise High School ने बुधवार को एक छात्रा को स्कूल से वापस घर भेज दिया. स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्रा ने यूनिफार्म संबंधी नियमों का उल्लंघन किया, जिसकी वजह से कार्रवाई की गई. वहीं, लड़की के पिता ने स्कूल की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस तरह बच्चों को अपमानित करना पूरी तरह गलत है और स्कूल को माफी मांगनी चाहिए.

ये भी पढ़ें -Marriage में एक पीस ज्यादा खाया केक, Couple ने गेस्ट को भेज दिया बिल; लोग बोले- कंजूसी की भी हद होती है

Comfortable नहीं थी Student

पीड़ित पिता टॉम ब्रेवर (Tom Brewer) ने कहा, ‘मेरी बेटी स्कूल यूनिफार्म के ट्राउजर में कम्फर्टेबल महसूस नहीं कर रही थी. इसलिए उसने दूसरा ट्राउजर पहन लिया, लेकिन जब वो स्कूल पहुंची तो उसे सजा के तौर पर पहले बेंच पर बैठाए रखा गया फिर वापस घेर भेज दिया गया’. उन्होंने बताया कि कई दूसरी स्टूडेंट्स के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है.

Body Shaming का लगाया आरोप 

टॉम ब्रेवर ने स्कूल पर बॉडी शेमिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें स्कूल प्रबंधन ने बुलाया था. टीचर्स ने उन्हें दूसरे ट्राउजर खरीदने के लिए कहा, लेकिन उसमें भी उनकी बेटी सहज महसूस नहीं कर रही थी. इसलिए जिस ट्राउजर में उसे अच्छा लगा, वही पहनकर वो स्कूल चली गई. उन्होंने कहा, ‘मैंने स्कूल से साफ शब्दों में कह दिया है कि अब मैं और ट्राउजर नहीं खरीदूंगा. मुझे लगता है कि स्कूल प्रबंधन बॉडी शेमिंग कर रहा है’.  

 

Source link