सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 19, 2026 8:34 am

राज्यपाल ने उच्च न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीशों को दिलाई शपथ

शिमला (हिमदेव न्यूज़)16 अगस्त 2022  राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज यहां राजभवन में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के दो नवनियुक्त न्यायाधीशों सुशील कुकरेजा और वीरेंद्र सिंह को एक सादे एवं गरिमामयी समारोह में शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमजद एहतेशाम सईद भी उपस्थित रहे।शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव आर.डी. धीमान ने शपथ समारोह की कार्यवाही का संचालन किया और नवनियुक्त न्यायाधीश सुशील कुकरेजा और वीरेंद्र सिंह की नियुक्ति के संबंध में राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट पढ़ा। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने शपथ पत्र पर राज्यपाल और नवनियुक्त न्यायाधीशों के हस्ताक्षर प्राप्त किए।समारोह के दौरान शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति पी.एस. राणा, विधायक, महाधिवक्ता अशोक शर्मा, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, न्यायालय के अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।