सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 27, 2026 3:28 pm

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा नेता के निधन पर शोक जताया

शिमला 08 अक्तूबर, 2024: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला से पूर्व भाजपा नेता राकेश चौधरी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राकेश चौधरी जुझारू और कर्मठ नेता थे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है।