अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि नववर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशी और उत्तम स्वास्थ्य लाएगा और हिमाचल प्रदेश विकास के सभी क्षेत्रों में प्रगति करेगा।
प्रदेशवासियों के नाम अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष-2024 उनके जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने प्रदेश की जनता को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आशा व्यक्त की है कि लोगों की सक्रिय भागीदारी और समर्पित प्रयासों से वर्ष-2024 में हिमाचल प्रदेश विकास के हर क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
Post Views: 41







