सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 29, 2026 12:02 pm

राज्यपाल ने ‘पहाड़ पर इंद्रधनुष’ पुस्तक का विमोचन किया

????????????????????????????????????

शिमला 24 जुलाई, 2024: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में डॉ. पान सिंह द्वारा लिखित ‘पहाड़ पर इंद्रधनुष’ पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक एक कविता संग्रह है।
राज्यपाल ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा युवा कवि ने कविताओं के जरिए पहाड़ के परिदृश्य और भावनाओं को व्यक्त किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. पान सिंह भविष्य में भी इस तरह के विषयों पर लेखन कार्य जारी रखेंगे।
डॉ. पान सिंह वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में कार्यरत हैं। वह मंडी जिले की जोगिंद्रनगर तहसील के तुलाहा गांव के निवासी हैं। यह उनकी आठवीं पुस्तक है।