सबकी खबर , पैनी नज़र

August 20, 2026 8:47 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 20, 2026 8:47 pm

गुरु रविदास ने अपनी शिक्षाओं में समाज को शिक्षित, स्वावलंबन व नशा मुक्ति के संकल्प को दी मजबूती:अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल ने रविदास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ का 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन कुरुक्षेत्र में संपन्न

चंडीगढ़:पवन चोपड़ा,केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने लगभग 650 वर्ष पूर्व ही समाज को अपने संदेश देकर कर्म और चरित्र को सच्ची पूजा बताया था। गुरु रविदास ने अपनी शिक्षाओं में समाज को शिक्षित, स्वावलंबन व नशा मुक्ति के संकल्प को मजबूती देना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार इन्हीं विचारों को आधार बनाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर एक ऐसे समाज की कल्पना की थी, जिसमें सभी को समान अवसर और सम्मान मिले।
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल वीरवार को सेक्टर-8 स्थित अंबेडकर भवन में श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ द्वारा आयोजित 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अधिवेशन में देशभर से आए संतों, समाजसेवियों, शिक्षाविदों, युवाओं और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल ने रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने देशभर में श्री गुरु रविदास जी की 650 वीं जन्म जयंती पर गुरु पूर्णिमा से कलश यात्रा निकाली हुई है। जो सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारा के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही है। कलश में वाराणसी की भूमि की मिट्टी और जल को भरकर भेजा गया है। सबसे पहले यात्रा प्रत्येक प्रदेश की राजधानियों में पहुंची और इसके बाद अन्य शहरों तक गई। इस यात्रा के माध्यम को देश के गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। सभी गांवों में यात्रा को जोरदार स्वागत हो रहा है। देशभर में यह यात्रा माघ पूर्णिमा तक चलेगी।
केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संत गुरु रविदास जी के विचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों ने सामाजिक न्याय, शिक्षा और आत्मसम्मान की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और वंचित समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएम आवास योजना और छात्रवृत्ति योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा और कौशल को अपनाकर आत्मनिर्भर बनें और समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनें।
हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार संतों की शिक्षा और वाणी को जन-जन तक पहुंचा रही है। प्रदेश में केंद्र की नीतियों को सबका विकास सबका साथ और सबका विश्वास के साथ धरातल पर उतारा गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं अंत्योदय की नीति से नीतियों को लागू कर नागरिकों को आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश के नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से खुश हैं। प्रदेश में पहुंची कलश यात्रा 27 फरवरी 2027 तक चलेगी। इस यात्रा के साथ प्रत्येक गांवों में आमजन को जोडकर गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, आदर्शों और नीतियों का लाभ दिलवाना है। उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश राठौर ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डा. अनीता आर्या, चांद राम, एडवोकेट जितेंद्र, कृष्ण भुक्कल, जसवंत पठानिया, तेजपाल सेहरावत, केसी रंगा, प्रीतम सिंह कोलेखां, मलकीत ढांडा, जयभगवान, सूरजभान कटारिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।