सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 4:52 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 4:52 am

बढ़ते कोविड के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री बोले हालात कंट्रोल में लेकिन एहतियात बरतें लोग।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 30 मार्च 2023: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कूद के मामलों में वृद्धि हो रही है बीते 24 घंटों में 255 कोविड एक्टिव मामले सामने आए हैं जबकि एक व्यक्ति की मृत्यु भी हुई है। बढते कोविड मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट में है। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा है कि कोविड मामलों में वृद्धि हुई है लेकिन स्थिति अभी कंट्रोल में है ऐसे में लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनाना होगा तभी वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग भी पुरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स पर रखे लोगों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने से नौकरी पर मंडरा रहे खतरे को लेकर कहा है कि जरूरत मंद स्टॉफ की सेवाए जारी रखने पर विचार किया जाएगा।