सबकी खबर , पैनी नज़र

June 28, 2026 7:29 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 28, 2026 7:29 am

छुपा लो मुझे तेरे दिल में सुरेन्द्र शर्मा ‘शिव’

तुम तो बस गए हो मेरे दिल में
मुझे भी थोड़ी सी जगह चाहिए तेरे दिल में
ये तो अच्छा नहीं तू मेरे दिल में
और मेरे लिए जगह नहीं तेरे दिल में

परेशानी तो तुझे भी होगी बहुत
खाली रहेगी जगह जब तेरे दिल में
देखकर दुखी तुझको मेरे सनम
फिर खलबली मच जाएगी मेरे दिल में

तुम भी हो जाओगे परेशान
जो न दी जगह तुमने मुझे तेरे दिल में
न करो तुम मुझे भी परेशान
अब दे दो जगह तुम मुझे तेरे दिल में

बात है ये छोटी सी तेरे लिए
मेरा तो सपना है रहना तेरे दिल में
जाने तू क्यों समझता नहीं
मुझे मिल जायेगी जन्नत तेरे दिल में

ये ज़िंदगी का सफ़र सुकून से
मेरे सनम, कट जायेगा तेरे दिल में
जी रहा हूं मैं भी इनके सहारे
जो ये धड़कने चलती है तेरे दिल में

है प्यार मुझे तुमसे बहुत
अब थोड़ी सी जगह दे दो तेरे दिल में
कह दो जो भी कहना चाहते हो
अब कुछ भी न रखो तेरे दिल में

छुपा लो मुझे ज़माने की नजरों से
खो गया तो कैसे आऊंगा मैं तेरे दिल में
अगर खो जाऊंगा मैं तो जी न पाऊंगा
है वक्त अभी भी, छुपा लो मुझे तेरे दिल में।